लीमा। भारत की उभरती हुई स्कीट निशानेबाज गनीमत सेखों ने पेरू की राजधानी लीमा में चल रही आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया। उन्होंने महिलाओँ की स्कीट निशानेबाजी स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। आज भारत का यह पांचवां पदक था। हालांकि इस दौरान गनीमत गोल्ड मेडल जीतने से चूक गईं। उन्हें शूट-ऑफ मुकाबले में अमेरिका की अलीशा फेथ लेन ने शिकस्त दी।
खेल
गनीमत सेखों ने महिलाओं की स्कीट स्पर्धा में जीता रजत पदक

- 02 Oct 2021