Highlights

देश / विदेश

गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टकराई निजी बस, 25 यात्री घायल

  • 05 May 2026

मुरादाबाद। गंगा एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस्लामनगर क्षेत्र के सिठोली गांव के पास निजी बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस में सवार 20 से 25 लोग घायल हो गए।
इसमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा सुबह करीब सवा पांच बजे हुआ। जब बस लुधियाना से हरदोई की ओर जा रही थी। अचानक ट्रक से टक्कर होने के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई।
आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को बहजोई सीएचसी में भर्ती कराया गया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को वजह माना जा रहा है।
साभार अमर उजाला