Highlights

देश / विदेश

चिकन करी का खूनी अंजाम: तेलंगाना में पत्नी ने हंसिए से रेत दी पति की गर्दन, मौके पर ही मौत

  • 28 Apr 2026

तेलंगाना। तेलंगाना के कामारेड्डी से हाल ही में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां चिकन करी को लेकर पत्नी के बीच हुए झगड़े ने तब भयानक मोड़ ले लिया, जब पत्नी ने गुस्से में पति की गर्दन काट डाली और शख्स की मौत हो गई। 28 वर्षीय शख्स कबाड़ी की दुकान में काम करता था।
जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार रात करीब 9 बजे, पीड़ित कोडंडम शिवाजी का अपनी पत्नी लक्ष्मी से चिकन करी नहीं बनाने को लेकर झगड़ा हो गया। कथित तौर पर लक्ष्मी ने चिकन बनाने से मना कर दिया था, जिससे शिवजी नाराज हो गया था। मामला बढ़ने पर पास में रहने वाले रिश्तेदार ददैय्या और शारदा मौके पर पहुंचे और दोनों को समझाकर शांत कराया।
हालांकि उनके जाने के थोड़ी देर बाद ही झगड़ा फिर शुरू हो गया और बात और बिगड़ गई। झगड़ा बढ़ता देख एक दूसरे रिश्तेदार ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन दोनों नहीं माने और बहस चलती रही। पुलिस के मुताबिक, “बहस के दौरान लक्ष्मी ने अचानक घर में रखा हंसिया उठाया और शिवाजी की गर्दन पर वार कर दिया। हमले के बाद वह गिर गया और सिर में भी चोट लगी। ज्यादा खून बहने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।”
पीड़ित के बड़े भाई सूरी के मुताबिक, शिवाजी की शादी करीब छह साल पहले लक्ष्मी से हुई थी और उनके दो बेटियां हैं। पिछले छह महीने से दोनों अपने रिश्तेदार ददैय्या के किराए के घर में रह रहे थे। परिवार वालों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे और कई बार बड़ों को बीच में आकर मामला शांत कराना पड़ता था। पुलिस ने लक्ष्मी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान