गाजियाबाद। गाजियाबाद के विजयनगर सेक्टर-नौ में रहने वाले छात्र ने दोबारा नीट देने के तनाव में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह परिवार का इकलौता चिराग था। आत्महत्या से पहले उसने अपने मोबाइल फोन में एक मिनट पांच सेकेंड का वीडियो भी रिकॉर्ड किया। घर के इकलौते चिराग के दुनिया छोड़कर जाने से परिवार गहरे सदमे में है।
पुलिस के मुताबिक विजयनगर सेक्टर-नौ में रहने वाले राजेश कुमार सहारनपुर नगर निगम में फूड इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। परिवार में पत्नी रेखा रानी, पुत्री माही के अलावा 23 वर्षीय इकलौता बेटा जतिन कुमार था। जतिन पिछले कई वर्षों से नीट की तैयारी कर रहा था। वर्ष 2026 में यह उसका पांचवां प्रयास था। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार मई में हुई नीट परीक्षा उसके लिए संतोषजनक रही थी और उसे अच्छे परिणाम की उम्मीद थी। इसी बीच दोबारा नीट को लेकर वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा।
साभार लाइव हिन्दुस्तान
देश / विदेश
NEET के तनाव ने बुझाया घर का इकलौता चिराग: पांचवें प्रयास के बाद दोबारा परीक्षा के डर से छात्र ने की आत्महत्या
- 20 Jun 2026



