इंदौर। अलग-अलग स्थानों पर चोरों ने सूने घरों पर धावा बोला और सोने चांदी के जेवरात और नकदी चुराकर फरार हो गए।
लसूडिय़ा पुलिस ने बताया कि राहुल पिता हरीश चंद्र त्रिपाठी निवासी महालक्ष्मी नगर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वहां परिवार सहित 26 नवंबर को रिश्तेदार के यहां बाहर गया था लौटा तो चोरी का पता चला। उसके मुताबिक चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़ा और घर के अंदर अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात और नकदी चुरा कर ले गए।
इसी प्रकार मंगेश पिता मोहनलाल सोनी निवासी उषा नगर के यहां चोरी की घटना हुई। निजी कंपनी में मैनेजर के पद पर पदस्थ मंगेश सोनी ने बताया कि वहां परिवार सहित 28 नवंबर को बहन के यहां एक कार्यक्रम में उज्जैन गए थे उसी दिन रात को लौटे तो चोरी का पता चला। चोर दो लाख से अधिक के जेवरात और नकदी चुरा कर ले गए।
उधर, कविता पति विनय चौहान निवासी वृंदावन कॉलोनी के यहां चोरी की घटना हुई। पुलिस के मुताबिक चोर कितने का माल ले गए हैं यहां अभी स्पष्ट नहीं है चोरी की एक अन्य घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में हुई। सिलिकॉन सिटी में रहने वाले आदित्य पिता महेश चंद्र साहू के फ्लैट में चोरी की घटना हुई चोर सोने की दो चेन एक हार दो मंगलसूत्र और 24 हजार रुपए नगदी चुरा कर ले गए सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में दो युवक संदिग्ध नजर आए हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
इंदौर
चोरों ने घरों पर बोला धावा
- 01 Dec 2022



