Highlights

इंदौर

छात्रा, सेल्समेन और महिला ने की खुदकुशी

  • 14 Feb 2023

इंदौर। हीरानगर इलाके में रहने वाली कॉलेज छात्रा ने आत्महत्या कर ली। सुबह मां उठी तो उसे फंदे पर लटके देखा। सूचना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और छात्रा को हास्पिटल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिश्तेदार के मुताबिक तीन माह पहले ही उसकी सगाई हुई थी और शादी की तैयारी चल रही थी। वहीं सेल्समेन युवक और एक महिला ने भी अलग-अलग स्थानों पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। तीनों ही मामलों में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
पहली घटना में हीरानगर पुलिस ने बताया कि फांसी लगाने वाली छात्रा का नाम कंचन पिता महेन्द्र मीणा (20) निवासी न्यू गौरीनगर है। कंचन सुगनीदेवी कोलज में बीकाम थर्ड ईयर की पढाई कर रही थी। सेंकेंड ईयर में सप्लीमेंट्री आने के बाद से वह काफी तनाव में रहने लगी थी। इसको लेकर परिजनों ने उसके कई बार समझाया भी था, लेकिन उसने ये जानलेवा कदम उठा लिया।  बताया जाता है कि मुताबिक कंचन को उसकी मां ने सबसे पहले फंदे पर लटके देखा था। जिसके बाद पड़ोसी सचिन उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा, जंहा डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
कंचन का परिवार मूल रूप से होशगांबाद के पास का है, जो 15 साल पहले इंदौर आया था। कंचन की दो बहनें और एक भाई है। वह सबसे बड़ी थी। कंचन की तीन माह पहले सगाई हुई थी। उसकी शादी को लेकर तैयारी चल रही थी। पुलिस के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड नोट तो नही मिला है, लेकिन मोबाइल जब्त किया है। परिजनों के मुताबिक वह हमेशा अपनी दादी के साथ रूम में सोती थी। लेकिन एक दिन पहले ही दादी उनके रिश्तेदार के यहां चली गई थी। इसके चलते कंचन अपने कमरे में अकेली थी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
इसी प्रकार हुकुमचंद कालोनी के रहने वाले चेतन राठौर नामक युवक को फांसी के फंदे से उतारकर परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चेतन साड़ी की दुकान पर सेल्समैन था और कुछ दिनों से वह शराब पीने लग गया था। नशे की आदत के कारण उसने बाइक और मोबाइल भी बेच दिया था। छत्रीपुरा पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगा रही है। उधर आजाद नगर क्षेत्र में रहने वाली कविता पति दिनेश (20) नि. मूसाखेड़ी ने भी सोमवार दोपहर फंदे पर झूल आत्महत्या कर ली। जिस समय उसने ये कदम उठाया वह घर पर अकेली थी। जब परिजनों ने उसे देखा तो फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए जंहा डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
छात्रा ने जहर खाकर दी जान
उधर, ग्यारवीं की एख छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण साफ नहीं हो पाया है। हातोद निवासी 20 साल की मुस्कान पिता दशरथ को जहर खाने के चलते एमवाय अस्पताल लाया गया जंहा उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसने एकाएक उल्टियां करना शुरू कर दी, जिसके बाद परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया गया था।  परिजन बता नहीं पा रहे हैं कि उसने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।