झारखंड के सिमडेगा जिले में चोरी के संदेह में कुछ लोगों के एक समूह ने 38 वर्षीय प्लंबर की बुरी तरह से पिटाई कर दी जिससे रांची में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। कोलेबिरा थाने के प्रभारी हर्ष कुमार साह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मृतक सिकंदर प्रसाद की पत्नी ने 9-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने 19 नवंबर को उनके पति पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
मंगलवार को रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने कहा, मृतक की पत्नी, मुन्नी देवी ने अपनी शिकायत में कहा कि उनके पति प्लंबर का काम करते थे और कोलेबिरा में जल कार्य विभाग के साथ काम करते थे।
उन्होंने दावा किया कि उनके पति को 19 नवंबर को पानी की पंप मोटर फिट करने के लिए अदेगा पंचायत बुलाया गया था। दोपहर के भोजन के बाद काम पर लौटते समय, उन्हें 9-10 लोगों ने रोक लिया, जिन्होंने पानी की पंप के पुर्जे चुराने का आरोप लगाते हुए उनकी पिटाई की।
साभार प्रभासाक्षी
देश / विदेश
झारखंड में मॉब लिंचिंग: सिमडेगा में चोरी के शक में प्लंबर को पीट-पीटकर मार डाला, तीन हिरासत में
- 28 Nov 2025



