Highlights

इंदौर

तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, 50 साल का अधेड़ आरोपी गिरफ्तार

  • 14 Jan 2023


इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में नानी के घर इंदौर आई तीन साल की बच्ची से 50 साल के अधेड़ ने दुष्कर्म किया। बच्ची को प्राइवेट पार्ट में दर्द हुआ तो मां को घटना बताई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को उसने टीवी देखने के बहाने घर में बुलाया था। बच्ची उसे नाना बोलती है।
पुलिस के मुताबिक, मूलत: खरगोन निवासी महिला तीन बच्चों के साथ इंदौर के राजेंद्र नगर में रहने वाली मां के घर आई थी। बच्चे घर के पास रहने वाले रामसिंह जड़वादचंद के घर टीवी देखने चले जाते थे। 2 जनवरी को तीनों बच्चों को रामसिंह ने टीवी देखने के बुलाया था। दो बच्चे तो टीवी देखकर आ गए, लेकिन तीन साल की बच्ची काफी देख तक नहीं घर नहीं लौटी। मां को शक हुआ तो मां ने बड़ी बेटी को रामसिंह के घर देखने भेजा। रामसिंह दरवाजा बंद कर तीन साल की बच्ची के साथ अंदर ही था। बाद में वह रोते हुए बाहर आई लेकिन मां ने ध्यान नहीं दिया।
दूसरे दिन रामसिंह महिला के घर आया और बच्ची को गोद में लेने लगा। बच्ची उसे देखते ही फूट-फूटकर रोने लगी। मां को शक हुआ और बच्ची को दुलारा। बड़ी मुश्किल से मां ने बच्ची से पूछा तो उसने इशारे से बताया कि उसे प्राइवेट पार्ट में दर्द हो रहा है और वह रोने लगी। मां गुरुवार रात थाने पहुंची और आरोपित रामसिंह के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस ने देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया।