नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में दो पास-पास की गोदामों में आग लगने से करीब आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हो गए. एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि कोलकाता के बाहरी इलाके में, नरेंद्रपुर पुलिस स्टेशन की सीमा के अंदर नजीराबाद इलाके में दो यूनिटों में लगी आग पर सात घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया.
एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि पास के गोदामों में तलाशी अभियान के दौरान शाम करीब 5 बजे तीन बुरी तरह जले हुए शव बरामद किए गए, जबकि बाद में पांच और शव मिले.
बारुईपुर पुलिस जिले के SP शुभेंदु कुमार ने कहा कि आठ मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है क्योंकि शव बुरी तरह जल गए थे. उन्होंने कहा, "आग में और लोग फंसे थे या नहीं, यह तभी पता चलेगा जब मलबा पूरी तरह हटा दिया जाएगा और फायर ब्रिगेड आग की सभी जगहों को पूरी तरह बुझा देगी."
साभार आज तक
देश / विदेश
दक्षिण 24 परगना में आग का तांडव: मलबे से निकले 8 शव, मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका
- 27 Jan 2026



