ग्वालियर। ग्वालियर में पति दहेज के लिए दानव बन गया। नई कार खरीदने के लिए मायके से 3 लाख रुपए नहीं लाने पर नई नवेली दुल्हन को एसिड पिला दिया। गंभीर हालत में नवविवाहिता को पहले ग्वालियर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन फिर दिल्ली रेफर कर दिया गया। एसिड से महिला के गले से लेकर पेट तक कई अंग जलकर खराब हो गए हैं। महिला की डबरा में तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। उधर, इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया पर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं? जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के घाटीगांव सिमरिया निवासी 22 साल की शशि जाटव की शादी 17 अप्रैल 2021 को डबरा के रामगढ़ निवासी वीरेन्द्र कुमार जाटव के साथ हुई थी। शादी में शशि के मायके वालों ने 10 लाख रुपए खर्च किए थे। लॉकडाउन के बाद वीरेन्द्र ने नई कार खरीदने के लिए पत्नी को मायके से 3 लाख रुपए लाने के लिए कहा। इस बात से इनकार करने पर वह शशि के साथ मारपीट करता था।
ग्वालियर
दहेज के लिए पति बना दानव, नई नवेली दुल्हन को तेजाब पिलाया
- 21 Jul 2021