इंदौर। दहेज प्रताडऩा के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। महिला थाने में दहेज प्रताडऩा के मामले में पति,सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। ससुराल वालों ने शादी के 8 माह बाद ही 8 लाख के दहेज की मांग को लेकर बहू को घर से निकाल दिया था। पति उसके चरित्र पर शंका कर उसे शादी के 15 दिन बाद से ही प्रताडि़त करने लग गया था और सास-ससुर 8 लाख का दहजे मांग रहे थे।
बियाबानी में रहने वाली विनीता की शादी 5 फरवरी 2022 को जबरन कालोनी के विजय साहू से हुई थी। शादी में काफी घरेलू सामान के साथ बाइक भी दी गई थी। शादी के 15 दिन बाद ही पति विजय साहू ने विनीता के चरित्र पर शंका करते हुए उससे गाली-गलौज शुरु कर दी। विनिता चुपचाप सहती रही। उसके बाद विनीता को सास कलावती और ससुर नारायण ने दहेज में 8 लाख रुपए की मांग को लेकर परेशान करना शुरु कर दिया। विनीता के मुताबिक छोटी-छोटी बातों पर उसे परेशान किया जाता था। बार-बार ताना दिया जाता था कि तु हारे माता-पिता ने दहेज कम दिया है। घर उजडऩे से बचाने के लिए विनीता जुल्म सहती रही लेकिन इसके बाद भी इनकी प्रताडऩा कम नहीं हुई। कुछ दिनों पहले पति उसे मायके छोड़ गया और धमकी दी कि यदि 8 लाख रुपए दहेज हो तभी घर आना नहीं तो तु हारी जान ले लेंगे। महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा ने बताया कि विनीता साहू की शिकायत बाद उसके पति विजय साहू,सास कलावती साहू और ससुर नारायण साहू के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
इंदौर
दहेज में मांगे 8 लाख रुपए, नहीं लाने पर प्रताडि़त कर घर से निकाला
- 21 Oct 2022