इंदौर। इन दिनों पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है और स्कूल व कॉलेज, होस्टल में जाकर विद्यार्थियों को नशे दुष्परिणाम बताने के साथ ही उन्हें जागरूक किया जा रहा है। इसके चलते भँवरकुआं पुलिस व्दारा कोचिंग व हॉस्टल में चलाई जा रही नशे के विरुद्ध, जागरुकता पाठशाला के बाद छात्रों ने गोपनीय सूचना दी, जिससे पुलिस को सुराग मिला और दो तस्करों को पकड्कर उनसे ढाई किलो गांजा बरामद किया। आरोपी गन्ने का ठेला लगाकर गन्ना रस की आड़ में कर रहे थे, गांजा पुडिया सप्लाय करते थे। आरोपी गांजा सिगरेटो में भरकर चला रहे थे, बाजार में जिसका नाम रखा है, गो गो सिगरेट। वहीं ग्राहको को मोबाईल कॉल पर गांजे की पुडिया उपलब्ध करते थे।
भंवरकुआ शशिकांत चौरसिया ने बताया कि मादक पदार्थ खरीदने बैचने व सेवन करने वाले बदमाशो की पतारसी एवं धरपकड हेतु सघन अभियान चलाया गया । इसी क्रम में कल रिंग स्थित एचपी पैट्रोल पम्प के पास इन्दौर पर अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बैचने की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में टीम गठित कर कार्यवाही करते घेराबंदी कर बदमाश को पकड़ा बदमाशो की पहचान बबलू पिता ओमकार कामले उम्र 33 साल निवासी अमर पैलेस कालोनी राजेन्द्र नगर व रोशन पालीवाल पिता इन्द्रमल पालीवाल उम्र 23 साल निवासी अमर पैलेस कालोनी राजेन्द्र नगर इन्दौर के रुप में हुई उक्त बदमाशो को गिरफ्तार किया गया, बदमाशो से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है । बदमाशो से पूछताछ में पुलिस को बड़ी सफलता की संभावना है ।
इंदौर
दो गांजा तस्कर पकड़ाए
- 09 Dec 2022



