बीड. महाराष्ट्र के बीड जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 24 साल की महिला ने पति द्वारा नया मोबाइल फोन न दिलाए जाने से नाराज होकर अपने साढ़े तीन साल के बेटे के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी. यह हृदयविदारक घटना बीड तालुका के लिंबारूई इलाके की है.
मृतक महिला की पहचान प्राजक्ता उर्फ 24 साल की राधा रामेश्वर दराडे के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, प्राजक्ता पिछले कुछ दिनों से अपने पति रामेश्वर बाबासाहेब दराडे से नया मोबाइल दिलाने की मांग कर रही थी. पति द्वारा मोबाइल दिलाने में असमर्थता जताने पर दोनों के बीच विवाद हुआ. इसी विवाद और गुस्से के आवेश में आकर प्राजक्ता ने अपने 3 साल 5 महीने के मासूम बेटे वेदांत के साथ खेत के कुएं में छलांग लगा दी.
यह घटना 31 दिसंबर 2025 को घटित हुई थी. शुरुआत में पुलिस ने इसे आकस्मिक मृत्यु (ADR) के तौर पर दर्ज किया था. हालांकि, गहन जांच और पति के पूरक बयान के बाद चौंकाने वाला सच सामने आया. तारीख 31 जनवरी 2026 को इस मामले में विस्तृत एफआईआर दर्ज की गई. धमासूम वेदांत को पानी में डुबोकर मारने के आरोप में मृत मां (प्राजक्ता) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. बीड ग्रामीण थाना के पुलिस निरीक्षक अशोक मुदिराज मामले की आगे की जांच कर रहे हैं.
एक मामूली मोबाइल फोन के लिए दो जिंदगियों के इस तरह दुखद अंत ने पूरे लिंबारूई परिसर को झकझोर कर रख दिया है. समाजशास्त्री और विशेषज्ञ ऐसी घटनाओं को बढ़ते मानसिक तनाव और छोटी-छोटी बातों पर अनियंत्रित होते गुस्से का परिणाम मान रहे हैं.
साभार आज तक
देश / विदेश
दिल दहला देने वाली घटना: आत्महत्या करने वाली मृत मां पर ही लगा बेटे की हत्या का आरोप, मोबाइल विवाद बना वजह
- 02 Feb 2026



