Highlights

देश / विदेश

सोनभद्र: टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों की दबंगई, महिला वकील और उनके साथियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा; वीडियो वायरल

  • 02 Feb 2026

सोनभद्र. यूपी के बाराबंकी में टोलकर्मियों की गुंडई का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि सोनभद्र से ऐसा ही एक और मामला सामने आ गया. इस घटना में महिला वकील के साथ मारपीट की गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 
दरअसल, रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी टोल प्लाजा पर एक महिला अधिवक्ता और उनके साथियों संग टोलकर्मियों ने मारपीट की. इसमें महिला अधिवक्ता सहित एक अन्य महिला और उनके साथ के व्यक्ति को चोटें आई हैं. घटना की सूचना पाकर भारी संख्या में वकील जिला अस्पताल पहुंच गए. मौके की नजाकत को देखकर भारी पुलिस बल भी अस्पताल पहुंच गया और पीड़ितों से जानकारी ली.  
पीड़ित महिला अधिवक्ता ने टोल कर्मियों पर आरोप लगाया कि काफी देर से उनकी गाड़ी टोल पर लाइन में खड़ी थी. जब इसका कारण पूछने के लिए उनका एक साथी टोलकर्मी के पास गया तो वो भड़क गया. देखते ही देखते बात कहासुनी और मारपीट में बदल गई. साथी को पिटता देख अधिवक्ता अपने अन्य साथियों के साथ बीच-बचाव करने पहुंचीं तो उन्हें और एक अन्य महिला को भी पीट दिया गया.
साभार आज तक