नई दिल्ली। दिल्ली के मयूर विहार इलाके में स्थित एक मॉल की पार्किंग में एक कार के अंदर एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, मयूर विहार स्थित स्टार सिटी मॉल की पार्किंग में खड़ी एक कार से शव मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। दिल्ली पुलिस के अनुसार, 'पीड़ित की पहचान नोएडा के इलाहाबास निवासी नरेंद्र के रूप में हुई है। मौत का कारण नेचुरल लग रहा है। सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि वह कार के अंदर बैठा था और शायद उसे हार्ट अटैक आया था।'
दिल्ली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। उसकी मौत दम घुटने से हुई है या उसे अटैक आया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने घटना स्थल को सील कर दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना से जुड़े कोई सुराग मिल सकें। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या यह कोई सुनियोजित हत्या है या फिर कोई और कारण है।
साभार अमर उजाला
देश / विदेश
दिल्ली: मयूर विहार के मॉल की पार्किंग में कार के अंदर मिला शव, इलाके में हड़कंप
- 24 Feb 2026



