रांची। धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में जहरीली गैस रिसाव का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। गैस के प्रभाव से अब तक दो महिलाएं, प्रियंका देवी और ललिता देवी की मौत हो चुकी है। वहीं ग्रामीण एक पुरुष की मौत का भी दावा कर रहे हैं। अचानक बढ़ी इन घटनाओं से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
गुरुवार को स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने धनबाद–रांची मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने टायर जलाकर बीसीसीएल और जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। उनका कहना था कि जब तक सुरक्षित पुनर्वास की व्यवस्था नहीं होती और जहरीली गैस के स्रोत को चिह्नित कर बंद नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। लगभग चार घंटे बाद अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच वार्ता होने पर जाम समाप्त हो सका।
साभार अमर उजाला
देश / विदेश
धनबाद गैस रिसाव मामला गंभीर: मौतों से दहशत, सुरक्षित पुनर्वास की मांग को लेकर लोगों ने किया रोड जाम
- 05 Dec 2025



