Highlights

इंदौर

धीमी रफ्तार से चल रहा तीन इमली सर्विस रोड का काम

  • 15 Mar 2023

बारिश से पहले पूरा नहीं हुआ काम तो आएगी दिक्कत इंदौर। तीन इमली ब्रिज के नीचे सर्विस रोड़ का काम बेहद धीमी रफ्तार से चल रहा है। हालत यह है कि लंबे समय से बाधक धर्म स्थल और ब्रिज की रिटर्निंग वॉल के चक्कर में अब तक एक साइड की केवल आधी सड़क ही बनकर तैयार हो पाई। जबकि अब तक पूरी सड़क बनकर तैयार हो जाना थी, लेकिन अभी तक सड़क का काम अधूरा है।
एक साइड की आधी से ज्यादा सड़क और पुलिया तैयार,अब दूसरे साइड शुरू किया काम
इधर, वर्तमान में निगम द्वारा दूसरे साइड तीन इमली चौराहे से बस स्टैंड के सामने तक सड़क निर्माण का काम पिछले दिनों शुरू कर दिया गया है। जहां चौराहे से पुलिया तक के बड़े हिस्से में दो हिस्सो में सड़क निर्माण का काम चल रहा है। वहीं देर रात में भी सड़क निर्माण का कार्य जारी है। हालांकि बावजूद इसके जब तक सड़क निर्माण और चौड़ीकरण में बाधक धर्म स्थल और ब्रिज की रिटर्निंग वॉल का निर्माण कार्य शुरू नहीं होता तब तक सड़क का काम अधूरा ही रहेगा। इसके अलावा बस स्टैंड के सामने के हिस्से में भी खुदाई कर दी गई है। अब बस स्टैंड के सामने की ऊबड़ खाबड़ सड़क बनाने की तैयारी चल रही है।