इंदौर। नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए तमाम नेता फिर सक्रिय हो गए है। खासकर नगर निगम चुनाव लडऩे के इच्छुक नेता निगम मुख्यालय में आने लगे है और अधिकारियों, कर्मचारियों से हालचाल पूछने लगे है। इसमें कई पूर्व पार्षद भी शामिल है जो सालों तक मैदान से गायब थे और अब चुनाव नजदीक आते ही फिर राजनीति में सक्रिय हो गए है। 19 फरवरी को नगर निगम परिषद का कार्यकाल खत्म हो रहा है। ऐसे में प्रशासक निगम में नियुक्त होंगे और महापौर, पार्षद एक तरह से शून्य हो जाएंगे। मुख्यालय में अधिकांश पार्षद ने अपने वार्डों में विकास कार्यों की फाइलों को आगे बढ़ाने की जद्दोजहद भी सुबह से शाम तक देखे जा सकते है। कल जनकार्य विभाग में इसी प्रकार से राजस्व समिति प्रभारी सूरज कैरो, शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ प्रभारी शोभा गर्ग के पति रामदास गर्ग और कई पार्षद अपनी फाइलों की जानकारी लेते रहे। इसी प्रकार दो दिन पहले सभापति अजयसिंह नरूका भी जनकार्य विभाग में पहुंचे थे। उल्लेखनीय है विभाग में करीब 1500 फाइलें सभी झोनों से आई है और अधिकांश में टेण्डर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।
संवाद और परिचर्चा
चुनाव नजदीक आते ही फिर दिखने लगे नेता!

- 16 Feb 2020