Highlights

राज्य

नदी में फोटो खींचने उतरे, डूबने से 4 की मौत

  • 28 Mar 2024

उमरिया।  उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में पिकनिक मनाने गए 8 दोस्तों में से 4 की नदी में डूबने से मौत हो गई। नदी के बीच जाकर फोटो खींचने के दौरान ये हादसा हुआ। दोस्तों का यह ग्रुप शहडोल से सोन नदी के चकदेही घाट पर पहुंचा था। एसडीआरएफ की टीम ने शवों को निकाला।
घटना बुधवार दोपहर की है। बिरसिंहपुर पाली पुलिस ने बताया कि मरने वालों में पंकज सिंह (20), शशांक श्रीवास्तव (18) और दो सगी बहनें पलक सिंह (19), पायल सिंह (19) शामिल हैं।
एक के बाद एक चार लोग डूबे
8 दोस्तों में से दो लड़के और दो लड़कियां नदी में फोटो खींचने के लिए उतरे। इस दौरान वह गहरे पानी में चले गए। उनको डूबता देख बाकी दोस्तों ने शोर कर मदद मांगी। जानकारी मिलते ही बिरसिंहपुर पाली और घुनघुटी पुलिस मौके पर पहुंची। तीन शवों को पहले बाहर निकाला गया। एक शव नहीं मिलने पर एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई। तब जाकर चौथा शव मिल सका।