इंदौर। गुरुवार को हल्के बादल छाए रहे और धूप भी खिली। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, शुक्रवार को मौसम शुष्क रहेगा और दिन में धूप खिलेगी। वहीं ठंड का असर नवंबर के अंत में देखने को मिलेगा।
भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक, अभी हल्के व ऊंचाई वाले बादल हो रहे हैं और दिन में मौसम साफ रहेगा। इस वर्ष नवंबर के अंत तक तेज ठंड का असर देखने को मिलेगा। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और ऊपरी भागों में बना हुआ है। इसके अलावा एक कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है। यह आज चक्रवाती घेरे में तब्दील होगा। इसके असर से बादल छाएंगे। आने वाले दिनों में यह चक्रवाती तूफान में तब्दील होगा। यह इस सीजन का पहला तूफान होगा और इसके असर से बंगाल की खाड़ी के तटीय क्षेत्रों में अच्छी वर्षा होगी। इसके असर से अगले सप्ताह में इंदौर सहित मप्र में बादल बनने से के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।बुधवार को शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो से तीन दिन में तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी।
इंदौर
नवंबर के अंत में देखने को मिलेगा ठंड का असर
- 21 Oct 2022