Highlights

इंदौर

पत्थर बरसाने वाले बाइक सवार पकड़ाए

  • 03 Jan 2024

इंदौर। बाणगंगा में बाइक सवार बदमाशों ने शॉप पर पत्थर फेंके इस मामले में पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इस मामले में कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है।
पुलिस के मुताबिक दीपक राय निवासी अवतिंका नगर की शिकायत पर बाइक सवार युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दीपक ने बताया कि वह दुकान पर बैठे हुए थे। तभी बाइक पर युवक आए ओर शॉप पर आकर विवाद करने लगे। रोकने पर उन्होंने हाथ पाई की। पत्थर मारकर कांच फोड़े। वही एक पत्थर सिर पर लगा। इसके बाद आरोपियों को रोकने ओर लोग आए। जिसमें आरोपियों ने उन पर भी पत्थर फेंके ओर बाइक छोडक़र फरार हो गए।