- बैकलेन, नाली, फुटपाथ, लिटर बिन, बिजली के खंबे और ट्रॉसफॉर्मर के आसपास की होगी सफाई
इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण संभवत: अगले महीने होगा। इसकी तैयारी में नगर निगम जुट गया है। इसके लिए आज से प्रत्येक वार्ड में लगातार 3 दिन तक सफाई अभियान चलेगा। इस दौरान बैकलेन, नाली, फुटपाथ, लिटर बिन, बिजली के खंबे और ट्रॉसफॉर्मर के आसपास सफाई की जाएगी। साथ ही घास कटाई का भी काम होगा। वार्ड में यह सफाई अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा।
साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन और सौंदर्यीकरण को लेकर इंदौर देश में लगातार 6 बार से स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन आ रहा है। इस बार स्वच्छता का सत्ता लगाने की तैयारी है। इसके लिए सर्वेक्षण शुरू होने से पहले शहर को चकाचक करने और सारी व्यवस्था चाक-चौबंद करने में निगम जुट गया है। निगम स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की मानें तो सर्वेक्षण संभवत: अगले महीने से शुरू हो सकता है। इसलिए आज से हर वार्ड में लगातार 3 दिन तक सफाई अभियान चलाया जाएगा।
बताया गया है की 30 अप्रैल तक यह अभियान चलेगा। इसके तहत वार्ड में अधिकतम संसाधन और सफाई कर्मचारी की व्यवस्था करके बैकलेन, नाली, फुटपाथ, लीटर बिन, बिजली के खंभे और ट्रांसफॉर्मर के आसपास की सफाई की जाएगी। रोड सफाई के साथ ही वार्ड में अनावश्यक पडा ग्रीन वेस्ट और कचरे के ढेर उठाने का काम भी किया जाएगा। समस्त स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक (सीएसआई) और सफाई दरोगा को निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया है कि अभियान के दौरान किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए। अभियान के दौरान लापरवाही न हो इसके लिए अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन और मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अखिलेश उपाध्याय को लागतार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं।
इंदौर
प्रत्येक वार्ड में लगातार 3 दिन तक होगी सफाई
- 12 Apr 2023



