इंदौर। पिछले एक सप्ताह से इंदौर से प्रदेश भर में पढ़ रही तेज ठंड के बाद अब सर्दी से थोड़ी राहत दिखाई दे रही है। अभी तक उत्तर पूर्वी हवाओं के कारण इंदौर से प्रदेश भर में शीतल दिन और कड़ाके की ठंड का असर दिखाई दिया था। पिछले दो दिनों से हवाओं का रुख पूर्वी होने कारण तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। गुरुवार को ठंड से हल्की राहत मिली और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। वह सुबह दृश्यता 3000 मीटर तक दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 23.2 डिग्री दर्ज किया गया था।
भोपाल स्थित मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर क्षेत्र में बर्फबारी व बारिश होने की संभावना है। इस वजह से पंजाब राजस्थान हरियाणा और उससे लगे इलाकों में 22 से 23 जनवरी तक तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ 20 से 26 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालय में सक्रिय होगा इसके असर से उत्तर भारत में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
इन मौसमी परिस्थितियों के कारण इंदौर में 24 जनवरी तक तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इसके पश्चात ही तापमान में गिरावट दिखाई देगी। गौरतलब है कि बुधवार को मध्य प्रदेश में सबसे कम 2.2 डिग्री तापमान दतिया में दर्ज किया गया, वहीं इंदौर में बुधवार को जहां तापमान 8.6 डिग्री था वहीं गुरुवार को यह बढ़कर 9.4 डिग्री पहुंचा।
इंदौर
पूर्वी हवाओं के कारण ठंड के तेवर हुए कम
- 19 Jan 2023