Highlights

इंदौर

पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी को केंद्रीय गृह मंत्री का पदक

  • 14 Jan 2023

इंदौर। पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल इंदौर में पदस्थ पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी को भारत सरकार द्वारा समीक्षा वर्ष 2021-2022 हेतु पुलिस प्रशिक्षण में उत्कृष्ठ कार्य संपादन के लिए केंद्रीय गृह का पदक प्रदान करने की घोषणा की गई हैं। उल्लेखनीय है कि भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी संतोष कोरी वर्ष 2017 से लगातार पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल इंदौर में पदस्थ है । उनके द्वारा अपनी इस पदस्थापना के दौरान पुलिस की रेडियो शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारियों के प्रशिक्षण में उन्नयन के लिये लगातार प्रयास करते हुए कई नवाचार एवं प्रयोग किये तथा तकनीकी प्रशिक्षण के अलावा जिला पुलिस बल के लिये भी डायल 100 सीसीटीवी एवं साइबर क्राइम इत्यादि से संबंधित ऑनलाईन तथा प्रत्यक्ष प्रशिक्षण के माध्यम से पांच हजार से भी अधिक पुलिस कर्मियो को प्रशिक्षित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। अत: इनकी व्यवसायिक
दक्षता को देखते हुए भारत सरकार केन्द्रीय गृह मंत्रालय बी.पी.आर. एण्ड डी द्वारा यूनियन होम मिनिस्टर मेडल फॉर एक्सीलेंस इन ट्रेनिंग ईयर 2021-2022 हेतु आदेश जारी किया गया। उन्हे मेडल तथा केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा जारी प्रशंसा पत्र दिया जायेगा।