Highlights

ग्वालियर

बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, एक घंटे में पकड़ाया आरोपी

  • 18 Jun 2021

ग्वालियर। गिरवाई थाना पुलिस ने 11 साल की बच्ची के साथ गुरुवार की सुबह दुष्कर्म का प्रयास करने वाले व्य्रक्ति को एक घंटे में घटनास्थल के आसपास पेट्रोलिंग कर पकड़ लिया। आरोपित गलियों में फेरी लगाकर,बाल के बदले सामान बेचता है। पुलिस ने आरोपित को शाम को कोर्ट पेश किया। न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। महेशपुरा में गुुरुवार को फेरी वाला आया। फेरी वाला बालों के बदले चूड़ी व कंघी देता है। घर में 11 साल की बच्ची को अकेला देखकर उसके घर में घुस गया। आरोपित ने पहले बच्ची को चूड़ी बगैर दिखाई। उसके बाद वह बच्ची के साथ जोर जबरदस्ती करने लगा। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपित वहां से भाग निकला। क्षेत्र के लोग भी आसपास की गलियों में आरोपित की तलाश करने लगे। इसी बीच गिरवाई थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचगई। पुलिस ने क्षेत्र के लोगों के साथ आसपास के मोहल्ले सर्चिंग कर फेरी वाले को पकड़ लिया। इसी बीच बच्ची की मां भी घर आ गई। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि बच्चियों के पड़ोसियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गिरवाई थाना प्रभारी रघुवीर सिंह मीणा ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।