नई दिल्ली। नेबसराय थाने के इलाके में एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। राजेश नामक युवक को गोली बाजू में लगते हुए उसके बाद पसलियों में जाकर फंस गई। वारदात की सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौके पर डटे रहे और आरोपी की तलाश की।
दक्षिण जिले के वरिष्ठ सूत्रों के अनुसार बुधवार की शाम करीब चार बजे दो युवक बाइक पर आए और खानपुर में रहने वाले राजेश को गोली मार दी। बाइक सवार युवकों ने काला हेलमेट और रेनकोट पहना था। राजेश को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। हालांकि, अब राजेश की हालत खतरे से बाहर है।
आरोपियों पर केस कर जिले के पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ऐश्वर्या सिंह समेत सीनियर पुलिस अधिकारी के निर्देश पर नेबसराय थानाध्यक्ष पारस नाथ, इंस्पेक्टर पवन, की टीम ने जांच शुरू की। घटना के बाद पुलिस टीम ने वारदात के 12 घंटे बाद मुख्य आरोपी प्रवीण को पकड़ लिया। प्रवीण ने पूछताछ में बताया कि राजेश उसके मुहल्ले में रहता है। राजेश ने बताया कि प्रवीण के साथ उसका दो महीने पहले भी झगड़ा हुआ था और एक साल पहले राजेश ने उसे पीटा था। बदला लेने के लिए उसने राजेश की हत्या की साजिश रची थी।
साभार अमर उजाला
देश / विदेश
बदला लेने के लिए रची थी हत्या की साजिश: रेनकोट पहनकर आए बदमाशों ने युवक को मारी गोली, आरोपी प्रवीण गिरफ्तार
- 20 Mar 2026



