इंदौर। माता-पिता के निधन के बाद नानी की प्रताडऩा से तंग बिहार का एक नाबालिग बच्चा भागकर इंदौर आ गया। वह 10 दिनों से यहां-वहां भटक रहा था। चाइल्ड लाइन की टीम ने मेडिकल कराने के बाद बाल कल्याण समिति के आदेश के बाद बालक को संस्था में प्रवेश दिलाया।
चाइल्ड लाइन की टीम को सूचना मिली थी कि सरवटे बस स्टैंड पर एक बालक लावारिस हालत में घूम रहा है। टीम द्वारा काउंसलिंग करने पर बालक ने बताया कि वह बिहार के जिला अररिया के पलासी थाना क्षेत्र स्थित डेहटी गांव का रहने वाला है। माता-पिता के देहांत के बाद नानी के साथ रहता था। नानी बहुत काम कराती थी, तो वह घर से भाग गया और यहां पहुंच गया। बस चाइल्ड लाइन टीम के सदस्य धर्मेन्द्र कुशवाह और दीक्षा बर्गे ने बालक को अपने संरक्षण में लेकर थाना छोटी ग्वालटोली के सहयोग से एमवाय अस्पताल में मेडिकल कराया।
इंदौर
बिहार का नाबालिग इंदौर पहुंचा, 10 दिन से भटक रहा था सड़कों पर
- 09 May 2022



