इंदौर। राजेंद्र नगर इलाके में महिला ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस के मुताबिक युवती का नाम नंदिनी पति सूरज निवासी माकंर्डेय नगर है, उसका पति सूरज फर्नीचर का काम करता है। दो साल पहले ही शादी हुई है। प्रारंभिक जानकारी में पुलिस को पता चला है कि कल पति और पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी ने जहर खा लिया। नंदिनी को उसके पिता विजय ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
इंदौर
महिला ने खाया जहर
- 21 Feb 2023