सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ में आए आरोपी
इंदौर। राऊ थाना क्षेत्र स्थित एक मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी से रुपए उड़ाने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्त में लिया है। इनके पास से पुलिस ने रुपए भी बरामद किए हैं। आरोपियों का पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से सुराग मिला था।
11 जनवरी को फरियादी ने थाने पर उपस्थित होकर बताया कि अम्बिका माता मंदिर तेजाजी चौक राऊ पर रात में मंदिर के चेनल गेट पर लगा ताला एवं मंदिर के अन्दर रखी दानपेटी का ताला टुटा हुआ था, जिसको चेक करने पर उसमे रखे करीब 15 से 16 हजार रुपये गायब मिले हैं, जो कोई अज्ञात व्यक्ति रुपये चुराकर ले गया हैं। सूचना पर प्रकरण दर्ज किया गया।
मामला धार्मिक स्थल से चोरी का होने से प्रकरण को गंभीरता को से लेते हुए एक टीम बनाकर आरोपियो की तलाश प्रारम्भ की गई । घटनास्थल के आसपास के एवं अन्य करीब 75-80 सीसीटीवी कैमरो के फुटैज चैक किये गये,जिसमे तीन लडके जिनकी उम्र करीबन 18 से 25 साल के मध्य है मन्दिर की ओर जाते हुए दिखे । पुलिस ने उनकी तलाश प्रारंभ की। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन लडके संजय नगर पानी की टंकी के पास दिखे हैं। पुलिस टीम संजय नगर पानी की टंकी के पास पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भगने लगे जिन्हे पुलिस द्वारा पकडा गया। जिनका नाम पता पुछते अपना नाम पियुष गुप्ता निवासी किशनंगज, अर्पित गौतम निवासी महू और हर्ष उर्फ केकु निवासी राऊ बताया। पुलिस द्वारा पूछताछ पर उन्होंने उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया जिस पर उनके कब्जे से मन्दिर की दानपेटी से चुराये गये 12840 रुपये जप्त किये गये ।
इंदौर
मंदिर की दान पेटी से रुपए चोरी करने वाले गिरफ्त में
- 14 Jan 2023



