पति पर दो साल बाद पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
इंदौर। करीब दो साल पहले हुई महिला की मौत के मामले में अब पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपी ने मारपीट कर महिला को घर से निकाल दिया था। इस मारपीट के कुछ दिन बाद महिला की मौत हो गई।
मामला विजय नगर थाना क्षेत्र का है। ताहिरा बी पति अंसार अहमद निवासी कृष्णबाग कॉलोनी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में उसके पति अंसार अहमद पिता अब्दुल कय्यूम के खिलाफ दो साल बाद केस दर्ज किया गया है। यह मामला 2021 का है। महिला का पति से मकान को लेकर विवाद हो गया था। इस पर पति अंसार अहमद ने धक्के मारकर घर से निकाल दिया। महिला ने विरोध किया तो उसके साथ में मारपीट कर दी। डंडे से उसके सिर पर वार किया। उसे दोबारा घर पर आने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने एमवायएच में मेडिकल कराया था। इस मारपीट के कुछ दिन बाद महिला की घर पर मौत हो गई। मामला काफी समय से जांच में था। अब इस मामले में केस दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
चंदन नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को उसके पति ने पीट दिया। आरोपी पत्नी को लेने के लिए आया था। जब शराब छोडऩ़े तक उसने जाने से इनकार किया तो पति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। रुखसार निवासी कटकटपुरा की शिकायत पर उसके पति मंसूर के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपने मायके में रह रही है। पति भी केशव नगर आया और उससे अपने साथ चलने के लिए बोला। इस पर रुखसार ने पति के शराब नहीं छोडऩे तक उसके साथ नहीं जाने का बोला। इस पति ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। उसने विरोध किया तो मारपीट करना शुरू कर दिया। धारदार हथियार से उस पर वार किया। उसके चेहरे पर चोट लगी है।
इंदौर
मारपीट कर घर से निकाला, पत्नी की मौत
- 06 Jan 2023