यूपी की घोसी सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह का निधन हो गया है। दो दिन पहले अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गुरुवार की भोर में उन्होंने अंतिम सांस ली। सुधाकर सिंह घोसी के प्रतिष्ठित उपचुनाव में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान को हराकर विधायक बने थे। सुधाकर सिंह के निधन की खबर मिलते ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव समेत तमाम नेता मेदांता अस्पताल पहुंचे।
सुधाकर सिंह (67) तीन दिन पहले दिल्ली में आयोजित मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी के रिसेप्शन में शामिल हुए थे। यहां से लौटने के बाद उनकी तबीयत खराब हुई थी। मंगलवार को उन्हें लखनऊ लाया गया और मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार मल्टी आर्गन फ्लोर के कारण उनका निधन हुआ है। निधन की सूचना मिलते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, घोसी लोकसभा के सांसद राजीव राय समेत सभी दलों के लोगों ने शोक प्रकट किया।
साभार लाइव हिन्दुस्तान
देश / विदेश
यूपी की घोसी सीट से सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन
- 20 Nov 2025



