पीलीबंगा। राजस्थान से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, यहां के हनुमानगढ़ के पीलीबंगा कस्बे में एक 19 साल के लड़के ने 60 साल की महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। दुष्कर्म में असफल होने के बाद उसने महिला की हत्या कर दी। लेकिन उस लड़के कदम यहीं नहीं रुके उसने महिला के शव के साथ संबंध बनाए।
पुलिस के मुताबिक आरोपी लड़का नशे की हालात में था, उसने गलत मंशा से महिला के घर में प्रवेश किया था और दुष्कर्म करने की कोशिश की थी, इसमें वह असफल रहा, इसके बाद उसने गला दबा कर महिला की हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी नाम सुरेंद्र कुमार है और वह मजदूरी करता है। मृत महिला विधवा थी, उसके पति की तीन पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। इसका कारण वह घर मे अकेली रहती थी। शायद आरोपी इसी बात का फायदा उठाना चाहता था।
राजस्थान
राजस्थान में युवक ने दुष्कर्म में विफल रहने पर 60 वर्षीय महिला की हत्या की, शव के साथ किया घिनौना काम
- 17 Sep 2021