यात्रा में राम मंदिर निर्माण का मॉडल वाला एक बड़ा वाहन रथ के रूप में चलेगा।
इंदौर। रामराज्य रथ यात्रा दशहरे पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रारंभ कराई थी। इसी कड़ी में यात्रा उज्जैन होते हुए 28 अक्टूबर को इंदौर में प्रवेश करेगी, जिसमें हिंदू संगठनों द्वारा यात्रा के जोरदार स्वागत की तैयारी की जा रही है।
इंदौर में यात्रा लवकुश चौराहा से प्रारंभ होकर मरीमाता चौराहा, जिंसी, बड़ा गणपति, छत्रीबाग, राजमोहल्ला, कलेक्ट्रेट माणिकबाग ब्रिज होते हुए अमरदास हॉल में पहुंचेगी। जहां धर्मसभा होगी। इसमें साधु-संत एवं बड़ी संख्या में हिंदू समाज उपस्थित रहेगा। यात्रा में राम मंदिर निर्माण का मॉडल वाला एक बड़ा वाहन रथ के रूप में चलेगा। इसमें प्रभु श्री राम विराजमान होंगे।
अमरदास हॉल में होगी धर्मसभा
इंदौर में यात्रा की व्यवस्था विश्व हिंदू परिषद् हिन्दू जागरण मंच, धर्म जागरण, समाजिक सदभाव व अन्य सामाजिक संगठन मिलकर देख रहे है। रामराज्य रथयात्रा आने के साथ अमरदास हॉल में शाम को धर्मसभा व नाटय का मंचन किया जाएगा। हाल में अखिल भारतीय समिति के राष्ट्रीय महासचिव संत स्वामी शक्ति शांतानंद महर्षि चिन्मय मिशन इंदौर के स्वामी प्रभुधानंद सरस्वती श्री गुरु अमरदास सेवा समिति गुरुद्वारा प्रताप नगर के सुरजीतसिंह टुटेजा लेगा। उल्लेखनीय है कि इस बार यह यात्रा राम रव दिग्विजय यात्रा है।
गीता जयंती पर पुन:अयोध्या पहुंचेगी
यह यात्रा अयोध्या से प्रारंभ होकर देश के विभिन्न राज्यों में 60 दिन में 15 हजार किलोमीटर चलकर गीता जयंती के अवसर पर पुन: अयोध्या पहुंचेगी। यात्रा को दशहरे पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रारंभ कराई थी। यह यात्रा दक्षिण भारत के संत स्वामी शक्ति शांतानंद महर्षि द्वारा पिछले 30 सालों से निकाली जा रही है।
ये है यात्रा का मुख्य उद्देश्य
यात्रा का उद्देश्य पूरे हिन्दू समाज को एक सूत्र में बांधना है। इसके साथ ही राम मंदिर निर्माण भी इस यात्रा का उद्देश्य है जो शुरू हो चुका है। इस यात्रा को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने किया था और तब से यह यात्रा विभिन्न राज्यों में घूम रही है। अयोध्या से प्रारंभ हुई यह यात्रा दिग्विजय यात्रा है। रामजराज्य रथयात्रा 60 दिन में 15 हजार किलोमीटर चलकर गीता जयंती के अवसर पर वापस अयोध्या पहुंचेगी । यात्रा 28 अक्टूबर को इंदौर में प्रवेश करेगी। उज्जैन की ओर से आने वाली इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया जाएगा। यात्रा में राम मंदिर निर्माण का मॉडल भी है, जिसे रथ पर तैयार किया गया है। इसमें भगवान राम की मूर्ति रखी गई है। विभिन्न सामाजिक संगठन भी यात्रा मार्ग में यात्रा का स्वागत करेंगे। इसके साथ ही राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि भी यात्रा में शामिल होंगे
इंदौर
रामराज्य रथ यात्रा का होगा जोरदार स्वागत
- 28 Oct 2022