Highlights

इंदौर

लाडली बहना योजना के लिए सभी जोन में शिविर  प्रारंभ, अपटेड होगी ई केवायसी

  • 14 Mar 2023

- शिविर में - हर वार्ड में लगातार दो दिन तक चलेगा काम
इंदौर। मुख्यामंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र महिला हितग्राहियों को योजना का गरीबी लाभ पहुंचाने के लिए सोमवार से नगर निगम के 19 जोन अंतर्गत आने वाले 85 वार्डों में शिविर लगना शुरू हो गए है। हर वार्ड में लगातार दो दिनों तक शिविर लगाकर ई केवाईसी अपटेड की जाएगी। 19 जोन के 19 वार्ड में शिविर लगाए गए और कल इन्हीं वार्ड में फिर शिविर लगाया जाएगा। पात्र महिलाओं की ई केवाईसी अपडेट करने के लिए निगम के शहरी उपशमन विभाग के कर्मचारियों और अफसरों को प्रशिक्षण दिया गया है जो कि सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक ई केवाइसी अपटेड करेंगे।
जोन वाइज शिविर स्थल की सूची इस प्रकार है -
-  जोन-1 के वार्ड 4 में शिक्षक नगर पार्षद कार्यालय के पास
-  जोन- 2 के वार्ड 6 में बिजासन कॉलोनी पार्षद कार्यालय के पास।
 - जोन-3 के वार्ड 56 में जीवन की फेल मुक्तिधाम के सामने ।
- जोन 4 के वार्ड 10 में बाणगंगा मेन रोड पार्षद कार्यालय के पास।
- जोन-5 के वार्ड 28 में नवनाथ कोल्हे सामूहिक भवन ।
-  जोन-6 के वार्ड 24 में कुलकर्णी नगर ।
- जोन-7 के वार्ड 29 में जोनल कार्यालय परिसर ।
- जोन-8 के वार्ड 36 में आशीर्वाद चौराहा ।
- जोन 9 के वार्ड 47 में स्कीम नंबर 91 पानी की टंकी अनाज मंडी े
- जोन-10 के वार्ड 38 में नर्मदा पानी की टंकी बड़ा खजराना।
- जोन-11 के वार्ड 48 में पंचेश्वर शिव मंदिर पार्षद कार्यालय पास सेंट पॉल स्कूल।
- जोन-12 के वार्ड 66 में माणिकबाग ब्रिज के नीचे ।
- जोन-13 के वार्ड 74 में अंबे धाम मंदिर इंद्रपुरी ।
- जोन- 14 के वार्ड 79 में प्राइज एकेडमी स्कूल विदुर नगर ।
-जोन-15 के वार्ड 2 में चंदन नगर पार्षद कार्यालय के पास ।
- जोन-16 के वार्ड 1 में खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास सिरपुर ।
- जोन-17 के वार्ड 18 में जोनल कार्यालय के पास शिव कंठ नगर
- जोन- 18 के वार्ड 51 में नौलखा पार्षद कार्यालय के पास ।
- जोन 19 के वार्ड 41 में कालिका माता मंदिर बंगाली चौराहा ।