Highlights

इंदौर

विधवा महिला से छेड़छाड़, पीडि़ता के नाबालिग से विवाद, आरोपी हिरासत में

  • 03 Jan 2024

इंदौर। चंदन नगर में रहने वाली एक विधवा महिला के साथ इलाके में रहने वाली एक आरोपी ने छेड़छाड़ की। आरोपी ने तीन बार हेलो हेलो कहते हुए महिला से बात करने की कोशिश की। महिला का नाबालिग बेटा जब इसका विरोध करने आया तो आरोपी ने उसके साथ भी बहस की। पुलिस ने मामले में आरोपी पर केस दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।
पुलिस के मुताबिक 35 साल की महिला की शिकायत पर अशफाक पुत्र शाकिब निवासी बांक के खिलाफ छेड़छाड़ ओर धमकाने के मामले में केस दर्ज किया गया है। पीडि़ता ने बताया कि वह घर के बाहर रात में बर्तन साफ कर रही थी। इस दौरान अल्ताफ आया और हलो कहते हुए बात करने के लिये कहने लगा। महिला ने बताया कि मैंने अनसुना कर दिया तो उसने तीन बार हेलो हेलो कहने लगा।
इस पर मैंने कहा मुझे बात नहीं करना। इसके बाद मैं डर गई और घर के अंदर जाने लगी तो अल्ताफ पीछे आ गया और दरवाजे के यहां हाथ पकड़ लिया। में चिल्लाई तो आवाज सुनकर बेटा बाहर आ गया। इसके बार अल्ताफ को देखकर बोला यहां क्यों खड़े हो। तो कहने लगा कि मां से बात करना है। इस पर बेटे ने जबरन घर में घुसने की बात की तो आरोपी धमकाने लगा। इसके बाद पीडि़ता अपने बेटे को लेकर अंदर चली गई। अपने देवर को जानकारी देकर मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।