Highlights

इंदौर

शराब के लिए युवक पर चाकू से हमला

  • 02 Jan 2023

इंदौर। शराब पीने के लिए रुपए नहीं देन पर बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना द्वारकापूरी थाना क्षेत्र में दिग्विजय मल्टी  के बाहर की है। पुलिस के अनुसार देवेश निर्गुण की शिकायत पर संदीप व दिनेश भार्गव के खिलाफ गंभीर धारा में केस दर्ज किया है। देवेश के मुताबिक रविवार की रात वह मामा के घर से खाना खाकर लौट रहा था तभी आरोपी मिले और शराब पीने के लिए पैसे मागने लगे। उसने देने से मना कर दिया तो आरोपियों ने चाकू से उसके पैर में मारकर भाग निकले। मामले में पुलिस आरोपियों को तलाश रही है।
यहां भी नशे के लिए बहाया खून
शहर में नशेड़ी बदमाशों का उत्पात जारी है। लसूडिय़ा थाना क्षेत्र में एक बदमश ने नशे के लिए रुपए नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। मामले में पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।  लसूडिय़ा पुलिस ने बताया कि राजा की शिकायत पर आरोपी मनीष निवासी तलावली चांदा के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। उसने पुलिस को बताया कि रात को मैं ऑटो रिक्शा में बैठा था, तभी मनीष पास आया। मुझसे शराब पीने के लिए रुपए मांगने लगा। मना किया तो चाकू से हमला करके भाग गया। उधर गांधी नगर पुलिस ने 62 साल के देवनारायण यादव निवासी बिसनावदा की शिकायत पर आरोपी संतोष चौहान के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी ने बताया कि मेरे घर के सामने आया और गालियां देने लगा। मेंने विरोध किया तो मेरे सिर पर लोहे के सरिये से मार दिया।