Highlights

इंदौर

शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर लगाई एक लाख से अधिक की चपत

  • 07 Apr 2023

इंदौर। एडवायजरी कंपनी के जरिए शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर एक लाख रुपए से अधिक की चपत लगाने के मामले में पुसिल ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। फरियादी लालच में आ गया और बातों में आकर रुपए दे दिए, बाद में न तो उसे लाभ मिला और न ही रुपए वापस हुए तो पुलिस की शरण लेते हुए केस दर्ज कराया।
खजराना पुलिस ने बताया कि पकंज पिता रामजी शर्मा 45 साल निवासी यशोदा नगर कानपुर उप्र की शिकाय पर मोबाइल नंबर 82694 16406 का धारक -फॉरेक्स ट्रेडिंग एडवाइजरी कंपनी पता मालू वन स्कीम नंबर 94 रिंग रोड , के सुमित के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि दिसंबर 2022 में आरोपी ने उससे संपर्क किया और उसको फॉरेक्स ट्रेडिंग एडवाइजरी कंपनी मे शेयर मार्केट में पैसा बड मिलने का बोलकर कुल 1 लाख 10 हजार रूपये लेकर उसके साथ धोखाधडी की। बाद में कई बार कहने के बाद भी कंपनी द्वारा उसके रुपए नहीं लौटाए गए।

ड्राइवर को बंधक बनाकर लूटा
इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में सूनसान रास्ते पर आयशर लेकर जा रहे ड्राइवर को बदमाशों ने रोक लिया और उसे बंधकर बनाकर आयशर वाहन के साथ ही पर्स और मोबाइल लूटकर भाग निकले। पुलिस के अनुसार राजकुमार पिता शंकरलाल पांचाल निवासी निवासी 1027 उत्कर्ष पेराडाईज पीथमपुर राऊ बायपास थाना बेटमा की रिपोर्ट पर दो अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया है। उसने पुलिस को बताया कि अज्ञात आरोपियों ने उसे नायता मुण्डला ब्रिज के पास बायपास पर रोक लिया और चाकू दिखाकर फरियादी का आयसर ट्रक को लूट कर उसको बांध कर उसका एक मोबाइल व पर्स लूट कर भाग निकले। 2 अप्रैल को हुई घटना के मामले में पुलिस ने कल केस दर्ज किया और आरोपियों की तलाश कर रही है।