Highlights

इंदौर

सडक हादसे में महिला की गई जान, एक घायल

  • 14 Feb 2023

इंदौर। गांधी नगर इलाके में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। सड़क पार करने के दौरान दोनों महिलाओं को ट्रक ने टक्कर मारी थी। पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर ट्रक जब्त कर लिया है। लेकिन मौके से ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक घटना सुपर कॉरीडोर चौराहा से बोहरा कट के बीच की है। यहां सोमवार शाम आयशर नंबर रूक्क13त्रक्च1471 ने संगीता पति जितेन्द्र प्रजापति निवासी भीलखेडा बरोठा, देवास और उसकी साथी महिला रूकमणीबाई पति भीमसिंह को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों महिलाएं सड़क पर गिर गई।
इस दौरान आयशर ट्रक का पहिया संगीता के ऊपर से गुजर गया। जिससे संगीता की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे आ रहे बाइक सवार दीपक ने अपनी गाड़ी रोकी ओर घायल महिला रूकमणी को उठाया। लोगों की मदद से ट्रक चालक को रोका। पुलिस के मुताबिक मामले में ड्रायवर की तलाश की जा रही है। दोनों महिलाएं खाना बनाने का काम करती थी। शाम को इंदौर के गांधीनगर इलाके में काम निपटाने के बाद वह घर के लिये जा रही थीं। तभी हादसे का शिकार हो गई।
पति भी करते है रसोई का काम
संगीता के भतीजे रोहित प्रजापत ने बताया कि बेलखेड़ा के यहां एक शादी समारोह से वह काम निपटाकर देवास के लिये निकली थी। उसके मुताबिक संगीता की पांच बेटियां और एक बेटा है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। पति भी हलवाई हैं। आम तौर पर दोनों साथ में ही जाते थे। लेकिन सोमवार को संगीता जल्दी निकल गई थी। घायल रूकमणी का एमवाय अस्पताल में उपचार चल रहा है। वह संगीता के साथ ही काम करती थी।