Highlights

झारखण्ड

सड़क हादसे के बाद की हवाई फायरिंग, फिर थाने में सिपाही ने खुद को मार ली गोली

  • 03 Nov 2023

कोलेबिरा (सिमडेगा)। कोलेबिरा थाने में तैनात सिपाही सत्यजीत कच्छप ने अपने सरकारी हथियार से खुद को गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह घटना कोलेबिरा थाना परिसर में ही गुरुवार रात करीब आठ बजे घटी।
एसपी ने कहा कि अभी कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगी। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सत्यजीत गुरुवार को दोपहर बाद कार से बरसलोया की ओर जा रहा था। इसी क्रम में लसिया के समीप कार एक बाइक से टकरा गई। इस टक्कर से बाइक सवार रमेश साहू और जितेंद्र साहू घायल हो गए। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने टांगो बाजार के समीप रोक लिया। भीड़ देख सत्यजीत ने हवाई फायरिंग कर दी। इसके बाद ग्रामीण भाग खड़े हुए। इधर सत्यजीत भी हथियार लेकर जंगल की ओर भाग गया।
कोलेबिरा थाने में तैनात सिपाही सत्यजीत कच्छप ने गुरुवार रात करीब आठ बजे थाना परिसर में खुद को गोलियों से उड़ा लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना को उसने अपने सरकारी हथियार से ही अंजाम दिया। इससे पहले सत्यजीत ने शाम में एक वाहन दुर्घटना के बाद हवाई फायरिंग की थी और जंगल की ओर भाग गया था। बाद में पुलिस ने उसे ढूंढा और थाने लेकर आई थी।
साभार अमर उजाला