Highlights

इंदौर

समस्त सिंधी बाहुल्य क्षेत्रो में धूमधाम से मनाया गया लाललोई पर्व

  • 14 Jan 2023

इंदौर। भारतीय सिंधू सभा महिला शाखा इंदौर द्वारा खातीवाला टैंक में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया।
 भारतीय सिंधू सभा महिला शाखा की अध्यक्ष सरिता मेंगवानी, महामंत्री चाँदनी फुँदवानी ने बताया कि लाललोई (लोहड़ी) पर्व सिंधी और पंजाबी परिवारों में बड़े जोश के साथ मनाया जाता है । सिंध प्रांत में जहाँ सिंधी और पंजाबी परिवार रहते थे वही से ये पर्व मनाया जाता रहा है और आज भी मनाया जाता है । सिंधी समाज के सभी परिवार अपने अपने इलाको में सामूहिक रुप से एकत्रित होकर  लाललोई पर्व सिंधी बाहुल्य इलाके लाड़काना नगर,सिंधी कॉलोनी,सिंधु नगर,जयरामपुर कॉलोनी, काटजू कॉलोनी,जयजगत कॉलोनी,द्वारका पूरी,कमला नेहरू नगर सहित अनेक इलाको में मनाया गया । इस बार लाललोई पर्व पर इंदौर सिंधी समाज के कई संगठनो ने एकजुटता से सिंधी त्योहारों को मनाने का संकलप लेकर आराधना की गई ।
भारतीय सिंधु सभा की महामंत्री वर्षा मूलचंदानी ने बताया कि इस वर्ष भी सिंधी समाज द्वारा लोहड़ी एवं लाललोई उत्सव पर पर्यावरणहित एवं गौमाता की रक्षा का संकल्प लेकर मनाया गया इसके लिए शहर के अनेक सिंधी बाहुल्य इलाको में देशी गौमाता के कंडो द्वारा लाललोई जलाकर उत्सव मनाया गया । जिससे ना केवल हजारो पेड़ बचेंगे बल्कि हरियाली बढ़ेगी, भूमि का जलस्तर बढेगा और पर्यावरण और गौमाता की रक्षा होगी । देशी गौमाता के कंडो से लाललोई जलाने के परिणाम स्वरूप गौशालाएं स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनेगी ।