सायबर सेल पुलिस ने की कार्रवाई
इंदौर। इंस्टाग्राम पर ट्रैडिंग कर अच्छा मुनाफा कमाने का लालच और ड्रीम 11 गैमिंग साइट पर पैसा कमाने के सब्जबाग दिखाकर सवा दो लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने जयपुर के एक आरोपी को गिर तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में स्टेट सायबर सेल ने एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है। उसने पूछताछ में खुलासा किया है कि इस धोखाधड़ी में उसके कई स्कूली साथी भी शामिल हैं। उनकी भी तलाश की जा रही है।
स्टेट सायबर सेल एसपी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि फरियादी अरविन्द पिता गणेश राव जोशी ,इंदौर ने एक शिकायत आवेदन पत्र दिया। जिसमें किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के पुत्र को इंस्टाग्राम पर ट्रेंिडंग करने पर अच्छा मुनाफा कमाने का लालच एवं ड्रीम 11 गैमिंग साइट पर रूपये कमाने का झांसा देकर 2 लाख 24 हजार /-रूपये की धोखाधडी के संबंध में दर्ज की गई थी। धारा 420 भादवि एवं 66डी आइटी एक्ट का केस दर्ज कर विवेचना की गई। फरियादी द्वारा दिये गये इंस्टाग्राम आइडी, बैंक खातों एवं मोबाइल नंबरों की जानकारी संबंधित नोडल से प्राप्त करने पर एवं उसका तकनीकी विश्लेषण करने पर एक संदिग्ध मोबाइल न बर एवं एक संदिग्ध कोटक महिन्द्रा बैंक का खाता प्राप्त हुआ। जिसके नाम पते की तस्दीक करने पर विवेक शुक्ला पिता अरविन्द कुमार शुक्ला,जयपुर राजस्थान के नाम पते से जिस्टर्ड होना पाया गया। उसे टीम ने राजस्थान से गिर तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में पता चला कि एक नाबालिग इंस्टाग्राम पर ट्रेंिडंग के नाम पर फर्जी इंस्टाग्राम आइडी बनाकर इंस्टाग्राम आइडी के माध्यम से ट्रेडिंग कर 15 प्रतिशत अधिक लाभ कमाने का प्रलोभन देकर ट्रेंिडंग के लिये इन्ट्रेसटेड लोगों से गिर तार आरोपी विवेक शुक्ला के बैंक खाते में रूपये डलवा लेता था। मामले में इस नाबालिग के साथ मिलकर फरियादी के साथ धोखाधडी करने वाले अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। नाबालिग आरोपी ने पूछताछ में बताया गया कि दिस बर 2021 में स्कूल के साथी आरोपी से इंस्टाग्राम पर इंवेस्टमेंट कर 15 प्रतिशत मुनाफा दिलाने का एड लगाकर बुस्ट करने पर इंस्टाग्राम द्वारा एड लोगों की इंस्टाग्राम आइडी पर स्टोरी पोस्ट वह रील चली जाती है। जिसको देखकर इन्ट्रेस्टेड लोग मैसेज करते है। इंस्टाग्राम पर जो लोग मैसेज करते है। नाबालिग के स्कूल के साथी आरोपी द्वारा उन लोगों को ट्रेडिंग कर अधिक लाभ दिलाने का प्रलोभन दिया जाता था। जिससे लोग नाबालिग के स्कूल के साथी आरोपी द्वारा दिये गये क्यूआर कोड एवं यूपीआई आइडी पर रूपये डाल देते थे। नाबालिग के स्कूल के साथी आरोपी को रूपये डलवाने के लिये गिरोह अन्य आरोपी द्वारा बैंक खाते के क्यूआर कोड देता था, और उन खातों में आए पैसों का 15 से 20 प्रतिशत अपने पास रखकर बाकी रूपये केश लाकर दे देता है। इन दोनों को देखकर नाबालिग ने इंस्टाग्राम पर राज ट्रैडर्स आफिसियल नाम की इंस्टाग्राम आइडी बनायी थी। जिस पर नाबालिग के स्कूल के साथी आरोपी स्वयं एड लगाकर दिया था, क्योकि इस नाबालिग को एड लगाना नही आता था। नाबालिग उसके द्वारा दी गयी इंस्टाग्राम आइडी पर ट्रेडिंग में अधिक लाभ कमाने वाले एड एवं स्टेटस डालता था। जिसके एवज में जो रूपये आते थे, उसका 30 प्रतिशत रूपये उसे मिलते थे, बाकी का पैसा अरविंद शुक्ला के अलग-अलग नामों से बने खातों में ट्रांसफर कर दिया जाता था। आरोपी इस धोखाधड़ी से मिले पैसे से पिकनिक मनाने कई पर्यटन स्थलों पर जाते थे और जमकर पैसा खर्च करते थे। पकड़े गए नाबालिग आरोपी से उसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी ली जा रही है। उक्त प्रकरण की विवेचना में इंस्पेक्टर अंजू पटेल, राजेन्द्रसिंह जाट,सब इंस्पेक्टर अ बाराम बारूड, आशीष जैन, धीरजसिंह गौर,रमेश भिडे एवं विक्रांच तिवारी, गजेन्द्रसिंह राठौर,राहुल भौसले, नमन शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
इंदौर
सवा दो लाख की ठगी का मामला ... नाबालिग आरोपी भी पकड़ाया
- 07 Apr 2023



