Highlights

देश / विदेश

साजिश नाकाम: पति को मार कर बताया हार्ट अटैक, शरीर के चोट के निशानों ने खोल दी बेवफा पत्नी की पोल

  • 23 Dec 2025

पत्नी ने पैर पकड़े और आशिक ने वार शुरू कर दिए। कुछ देर बाद पीड़ित की अस्पताल में मौत हो गई। ऐसा अंत हैदराबाद में नौकरी कर घर लौटे शख्स का हुआ है, जो पत्नी के अवैध संबंधों के चलते जान गंवा बैठा। इधर, महिला अपने पति की हत्या को हार्ट अटैक का नाम देकर चकमा देने की तैयारी में थी। शायद वह इसमें सफल भी हो जाती, लेकिन आरोपियों की एक गलती ने उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जान गंवाने वाले शख्स की पहचान 45 वर्षीय वीजे अशोक के तौर पर हुई है। वह लॉजिस्टिक मैनेजर थे। वहीं, हत्या में शामिल 36 साल की जे पूर्णिमा उनकी पत्नी थी। पुलिस का कहना है कि पूर्णिमा का 22 साल के पी महेश के साथ अवैध संबंध था।
पत्नी पर शक होने के बाद अशोक ने कथित तौर पर पूर्णिमा से पूछताछ शुरू कर दी थी, जिसके बाद आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि जब अशोक ने पत्नी से कथित अफेयर के बारे में सवाल पूछने शुरू किए थे, तब ही उसकी हत्या की साजिश शुरू हो गई थी।
12 दिसंबर को पूर्णिमा ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति वॉशरूम में बेहोश गए थे और बाद में अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसने रिश्तेदारों और पुलिस को बताया कि अशोक को हार्ट अटैक आया था। शुरुआती दौर में तो पूर्णिमा पर किसी को शक नहीं हुआ, लेकिन जब अशोक के शरीर पर जांचकर्ताओं को चोट के निशान मिले, तो दिल के दौरे की कहानी फिट नहीं बैठी।
पुलिस ने इसके बाद बारीकी से जांच शुरू की। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और तकनीकी सबूत जुटाए गए। इसके बाद पुलिस को पूर्णिमा के दावों को लेकर शक हुआ। जब जांच हुई तो पुलिस को पता चला कि पत्नी से अफेयर को लेकर सवाल पूछे जाने के बाद से ही उसे मारने की साजिश शुरू हो गई थी।
साभार लाइव हिन्दुस्तान