दुबई। आईपीएल 2021 का 40वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच खेला गया। इस मुकाबले में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने शानदार बैटिंग करते हुए 57 गेंदों पर 82 रनों की बेहतरीन पारी खेली। यह इस आईपीएल में उनका लगातार दूसरा अर्धशतक था। आरआर के कप्तान ने इसी के साथ लीग में तीन हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले 19वें खिलाड़ी हैं। 65 रन बनाते ही सैमसन ने यह उपलब्धि अपने नाम की। सैमसन ने अब तक लीग में 117 मैचों में 3017 रन बनाए हैं। इसी के साथ सैमसन ने राजस्थान फ्रेंचाइजी के लिए 2500+ रन भी पूरे कर लिए हैं। अजिंक्य रहाणे (3098) के बाद वे ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। 50 रन बनाते ही सैमसन ने यह उपलब्धि अपने नाम की।
खेल
संजू सैमसन ने आईपीएल में 3000 रन पूरे किए

- 28 Sep 2021