इंदौर। राशि दोगुना करने का लालच देकर लोगों से निवेश के नाम पर साढ़े 66 लाख की की ठगी के मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ई.ओ.डब्ल्यू.) ने रीवो मल्टीनेशनल ट्रेडिंग लिमि. कंपनी के तीन कर्ताधर्ताओं को इंदौर और महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
एसपी ई.ओ.डब्ल्यू. धनजंय शाह ने बताया कि रीवो मल्टीनेशनल ट्रेडिंग लिमि. कंपनी, एमआईडीसी, करोड़ी, रीवो मल्टीनेशनल ट्रेडिंग लिमि. कंपनी, पंजि. वालूज, औरंगाबाद, महाराष्ट्र के डायरेक्टर विनोद कुमार माली पिता रामसिंह माली, संजय वालून्जे पिता गोपीनाथ वलूंजे, कैलाश शिंदे पिता उत्तमराव शिंदे निवासी वालुज, औरंगाबाद और सुभाष पाटिल पिता गोपीनाथ पाटिल निवासी इन्दौर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था।
कंपनी प्लास्टिक एवं घरेलू प्रोडक्ट का उत्पादन करती थी, जिसमें आरोपियों द्वारा जनता को कंपनी में हिस्सेदारी, निवेश करने व 20 माह में राशि को दोगुना करने का लालच देते थे। इस प्रकार निवेशकों से लगभग 66 लाख 68 हजार 034 रुपए की धनराशि धोखाधड़ी से जमा करवाई जाती थी।
पुलिस अधीक्षक शाह ने बताया कि इस प्रकरण की विवेचक पूजा परिहार, निरीक्षक को आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए थे। उक्त टीम की निरीक्षक पूजा परिहार, उप निरीक्षक इतेन्द्रसिंह चौहान एवं अन्य के साथ दबिश देकर आरोपी सुभाष पाटिल को इन्दौर और संजय वालून्जे पाटिल और कैलाश शिन्दे को वालूज औरंगाबाद महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है। इनका पुलिस रिमाण्ड में पूछताछ कर अन्य साथियों व निवेशकों के निवेश राशि एवं कंपनी के संबंध में लगातार पूछताछ की जा रही है।
इंदौर
साढ़े 66 लाख की ठगी में महाराष्ट्र से पकड़े तीन आरोपी
- 02 Sep 2022



