Highlights

इंदौर

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत हो रहे विकास कार्य

  • 14 Jan 2023

नंदलालपुरा में साढ़े चार सौ कारों के लिए पार्किंग तैयार
 इंदौर। नंदलालपुरा रोड पर 450 चार पहिया वाहनों को रखने की एक बड़ी समस्या समाप्त होने जा रही है। नगर निगम ने 50 हजार वर्गफीट स्थान पर लम्बा चौड़ा चार पहिया वाहनों का पार्किंग तैयार कर दिया है। इस नई व्यवस्था से नंदलालपुरा की टै:फिक व्यवस्था में काफी सुधार हो जाएंगा। पर्किग को ठेके पर देने के लिए जल्द ही स्मार्ट सिटी कंपनी जल्द ही टैंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर रही है।  इसके लिए निगमायुक्त को मंजूरी ली जा रही है। पार्किंग शुरू होने से कृष्णपुरा छत्री पर जहां गाडिय़ां खड़ी होना बंद हो जाएंगी वहीं राजवाड़ा क्षेत्र में खरीदारी करने लोगों को भी वाहन खड़े करने की समस्या नहीं रहेगी।
जानकारी के मुताबिक शहर की सबसे बड़ी समस्या है इसका समाधान करने में नगर निगम लगा हुआ है। इसके चलते स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के निगम ने नंदलालपुरा रोड पर बड़ी बनाई है। इसका निर्माण 50 हजार वर्गफीट में किया गया है। इसमें एक साथ 450 चार पहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। राजवाड़ा से चंद कदमों की दूरी पर तैयार की गई पार्किंग व्यवस्था से लोगों को काफी फायदा होगा, क्योंकि वाहन चालकों को इधर उधर वाहन खड़ा करने की जरुरत नहीं पड़ेगा। साथ ही वाहन भी सुरक्षित रहेगा और टै:फिक का दबाव कम हो जाएंगा।
पार्किंग को लेकर सबसे ज्यादा दिक्कत मुख्य बाजार और मार्गों पर है, क्योंकि पार्किंग न होने पर रोड की दोनों साइड वाहन खड़े होने से जाम होता रहता है। इससे वहन चालको को काफी परेशानी होती है। पार्किंग की समस्या को देखते हुए कई बार जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस ने मिलकर प्लानिंग की मगर सफलता नहीं मिली। ऐसे में एक बार फिर से पार्किंग की समस्या को हल करने के प्रयास शुरू किए गए। निगम ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत राजवाड़ा और आसपास के बाजारों में कही मैकेनाइड से कही मल्टीलेवल लेवल पार्किंग बनाने की कार्ययोजना बनाकर टेंडर बुलाना शुरू किए है। मालूम हो कि काह नदी किनारे बगीचा डेवलप किया गया है, जो नंदलालपुरा फल-सब्जी मंडी हटाया है। इसके पास ही एक बड़ा मार्केट बनाया है।