Highlights

इंदौर

स्वच्छता सर्वेक्षण - 2023 - व्यवस्थाओं को लेकर हो रही तैयारी

  • 19 Jan 2023

प्रारंम्भिक सर्वे के लिए दिल्ली से भारत सरकार का दल, मुख्य स्वच्छता सर्वेक्षण अगले माह होगा
इंदौर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 दो चरण में होगा। इसकी तैयारी में नगर निगम जुट गया है। सर्वेक्षण को लेकर निगम अफसरों को क्लास लगी, वहीं शहर में मौजूद रिकवरी प्लांट्स का सर्वे करने के लिए दिल्ली से सर्वेक्षण दल भी आ गया है। दरअसल, स्वच्छता का मुख्य सर्वे अगले महीने फरवरी में होगा। इसके लिए भारत सरकार के निर्धारित मापदंड अनुसार काम करने के आदेश अफसरों को दिए गए हैं।
साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन और सौंदर्यीकरण को लेकर इंदौर देश में लगातार छह बार से नंबर वन आ रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में सत्ता लगाने की तैयारी है। इसको लेकर निगम अफसरों की बैठक कल सिटी बस ऑफिस में निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने रखी इसमें समस्त अपर आयुक्त, उपायुक्त, विभाग प्रमुख और एनजीओ के प्रतिनिधि आदि मौजूद थे। निगमायुक्त पाल ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 को लेकर भारत सरकार के निर्धारित मापदंडानुसार टूल किट अनुसार किस प्रकार से निगम की टीम डॉक्यूमेंट व फील्ड पर कार्य करेगी। इसको लेकर संबंधित अफसरों को दायित्व सौंपे गए।
शहर में पेयजल को लेकर भी सर्वेक्षण चल रहा है। देश में पहली बार यह सर्वे हो रहा है। इसके लिए पिछले दिनों आया दल कल फिर से इंदौर आया है। सर्वेक्षण दल वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को देख रहा है। मालूम हो कि निगम ने भू-जलसंवर्धन अभियान के तहत शहर में एक लाख से ज्यादा वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए है। यह पूरी तरह लगे हैं। या नहीं और चालू स्थिति में है या नहीं यही सर्वेक्षण दल देख रहा है। पिछले दिनों सर्वेक्षण दल ने कान्ह सरस्वती नदी, यशवंत सागर तालाब, छोटा व बड़ा सिरपुर तालाब, खजराना तालाब, लिंबोदी तालाब, पीपल्याहाना तालाब, पीपल्यापाला तालाब, छोटा व बडा बिलावली तालाब, लसूडिय़ा तालाब, कान्ह- सरस्वती नदी पर बने 7 सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), जलूद में नर्मदा ट्रीटमेंट प्लांट और शहर की जलप्रदाय व्यवस्था को देखा था।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 दो चरण में होगा। पहले चरण में शहर में मौजूद रिकवरी प्लाट्स की जानकारी इक_ा की जाना है। इसके लिए सर्वेक्षण दल कल इंदौर आ गया और प्लांटों को देख रहा है। शहर में सफाई के लिए लगाए गए 5 टन क्षमता से बड़े प्लांटों को दल देख रहा है।  इधर, स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर निगम ने कचरा कलेक्शन, ट्रांसपोर्टेशन और कचरा निपटान के बारे में स्वच्छता सर्वे के पोर्टल पर पूरी जानकारी अपलोड कर दी है। इसमें 9 सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), 3 सीएनजी प्लांट, 5 मटेरियल रिकवरी प्लांट, कचरा स्टेशन, ग्रीन वेस्ट कनवर्टर सहित सीएंडी वेस्ट (मलबा निपटान के दोनों प्लांट मौजूद हैं। निगम अफसरों के अनुसार प्लांट्स का सर्वे तीन दिन तक चलेगा। इंदौर के सभी 29 प्लांटों के बारे में जानकारी लेने के साथ ही वहां की स्थिति को साथ ही स्वच्छता की टूल किट के सर्वेक्षण दल सीधे दिल्ली भेज रहा है। संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। दूसरे चरण में मुख्य स्वच्छता सर्वे अगले महीने फरवरी में होगा।