शहर की बबार्दी का जिम्मेदार मैं विषय पर परिसंवाद आयोजित
इंदौर। अरसे बाद इंदौर प्रेस क्लब में एक ऐसा परिसंवाद हुआ,जिसमे वक्ताओं ने बहुत ही जिंदादिली और बेबाकी के साथ अपने विचार रखें जिसमें साफगोई और निर्भीकता दोनो झलकी।संस्था युवा पैगाम ने शहर की बबार्दी का जिम्मेदार मैं विषय पर किया था । यह रोचक आयोजन ।जिसमे वक्ताओं को वकील से लेकर आम नागरिक तक की भूमिका में थे।
वरिष्ठ एडवोकेट प्रमोद दिवेदी ने आम नागरिक की भूमिका में कहा की आज का नागरिक सबसे बड़ा कायर है जो आज किसी भी नेता,अधिकारी से यह सवाल नही करता है कि करोड़ों रुपए श्वान नसबंदी पर खर्च करने के बाद भी शहर में श्वानो की संख्या 64 हजार से बढ़कर एक लाख 55 हजार कैसे हो गई। मुख्य अतिथि कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने कहा कि इस शहर को विकास के लिए करोड़ों रुपए मिल रहे है ,लेकिन उनका सही उपयोग होने के बजाय वे भ्रष्टाचार की भेट चढ़ रहे है। वरिष्ठ पत्रकार प्रतीक श्रीवास्तव ,वरिष्ठ पत्रकार सुबोध खंडेलवाल ,बीजेपी नेता सुमित मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इंदौर
संस्था युवा पैगाम ने प्रेस क्लब सभागृह में किया आयोजन
- 12 Apr 2023



