आरटीओ अधिकारियों ने एक माह बाद अनिश्चितकालीन हडताल पर जाने की चेतावनी दी
इंदौर। अपनी मांगों को लेकर प्रदेश भर के परिवहन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी गुरुवार को हडताल पर चले गए। इसकी जानकारी नहीं होने के कारण कई लोग आरटीओ पहुंच गए। वहां पर जाकर पता चला तो निराश होकर वापस लौटे। उधर आरटीओ अधिकारियों ने अपनी मांगें नहीं माने जाने पर एक माह बाद अनिश्चितकालीन हडताल पर जाने की चेतावनी भी दी है।
मध्यप्रदेश परिवहन अधिकारी संगठन के अध्यक्ष और इंदौर आरटीओ जितेन्द्र सिंह रघुवंशी ने बुधवार को ही प्रदेश व्यापी हडताल की घोषणा कर दी थी। जिसके बाद वे लोग जिन्होंने लाइसेंस के लिए एजेंट की मदद ली है। उन्हें तो एजेंटों ने जानकारी दे दी थी कि गुरुवार को लाइसेंस नहीं बनेंगे, लेकिन वे लोग जो सीधे लाइसेंस बनवाते है। वे आरटीओ पहुंच गए । यहां पर ताला लगा देख उन्हें पता चला कि आज हडताल है। जिसके बाद वे लोग वापस लौट गए । वहां मौजूद स्मार्ट चिप कंपनी के आपरेटरों ने उन्हें शुक्रवार को आने के लिए कहा है। हालांकि शुक्रवार को इनके लाइसेंस के काम करना काफी मुश्किल हो जाएगा। दरअसल, आरटीओ में एप्वाइंटमेंट को रिशेड्यूल करवाने की नई व्यवस्था लागू है। आरटीओ जितेन्द्र सिंह रघुवंशी का कहना है कि इन लोगों के लाइसेंस शुक्रवार को बना देंगे।
इसलिए कर रहे हड़ताल
रघुवंशी ने बताया कि हमने इस साल अप्रैल में भी सरकार को अपनी मांगों को लेकर पत्र सौंपा था। लेकिन उसमें कुछ नहीं हुआ। इसलिए हम एक दिन की हड़ताल कर अपना विरोध जता रहे हैं। एक माह में कुछ नहीं हुआ तो फिर से हड़ताल की जाएगी।
इंदौर
हड़ताल की जानकारी के अभाव में लोग पहुंचे परिवहन कार्यालय
- 30 Jul 2021
 
                                              

			      			  	
			      			  	
			      			  	
			      			  	
