Highlights

देश / विदेश

सहरसा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी बोले- भारत की बेटियों ने इतिहास रचा, 25 साल बाद दुनिया को नया विश्व विजेता मिला

  • 03 Nov 2025

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहरसा में चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में बिहार विकास की रफ्तार पकड़ चुका है। अब विकास की रफ्तार को हमें मिलकर तेज करता है। इसलिए फिर एक बार एनडीए सरकार। बिहार में फिर से सुशासन सरकार। बिहार की पहचान ज्ञान से भी है और नारी सम्मान से भी है। बिहार हमेशा से ही नारी शक्ति का सशक्त स्थान रहा है। माता सीता, देवी भारती, विदुषी गार्गी जैसी माताएं हमारी प्रेरणाएं। नारी शक्ति की इस सशक्त भूमि से मैं भारत की बेटियों को बधाई देता हूं। भारत ने पहली बार महिला क्रिकेट विश्व कप जीता है। 25 साल बाद दुनिया को नया विश्व विजेता मिला है। यह गौरव भारत की बेटियों ने पूरे देश को दिया है। आइए मिलकर हम उनका सम्मान करें। यह विजय सिर्फ खेल के मैदान तक नहीं है। यह भारत की बेटियों के नए आत्म विश्वास का प्रतीक है। भारत की बेटियों पर मुझे और देश वासियों को गर्व है। मैं चैंपियन बेटियों के माता-पिता को भी नमन करता हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारी बेटियां फाइटर जेट उड़ा रही हैं। सीमा पर देश की रक्षा कर रही हैं। हमारी देश की महिला वैज्ञानिक आज अंतरिक्ष अभियानों में भूमिका निभा रही है। देश में एक लाख 80 हजार से ज्यादा स्टार्टअप है। इनमें से 70 हजार से अधिक में महिलाएं आगे हैं। नारी का सम्मान बढ़ाना, उनकी गरिमा की रक्षा, उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना। हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की बहन-बेटियों से कहूंगा कि आप सतर्क रहिए। जंगलराज वाले आपको दी जाने वाली मदद को रोकना चाहते हैं। राजद और कांग्रेस का विकास से दूर-दूर तक नाता नहीं है। एनडीए की पहचान विकास से है और राजद-कांग्रेस की पहचान विनाश से है।
साभार अमर उजाला