Highlights

इंदौर

10 फरवरी से इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग एक्सपो

  • 02 Feb 2023

5 लाख से 2 करोड़ रु. निवेश के साथ महिलाएं शुरू कर सकेंगी अपना उद्योग
इंदौर। एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश (अकटढ), फ्यूचर कम्युनिकेशन व इंडियन प्लास्ट पैक फोरम के तत्वावधान में 10 से 13 फरवरी तक लाभगंगा एग्जीबिशन सेंटर में ह्यइण्डस्ट्रियल इंजीनियरिंग एक्सपो-2023ö का आयोजन किया जा रहा है। चार दिनी चलने वाले इस एक्सपो में इस बार 300 से ज्यादा स्टॉल लगेंगे। खास बात यह कि इस बार एक्सपो छोटे व महिला उद्यमियों पर फोकस किया गया है। एक्सपो में कई कंपनियों के प्रोजेक्ट्स रहेंगे जिसमें 5 लाख रु. से लेकर 2 करोड़ रु. तक निवेश कर उद्योग शुरू किया जा सकता है।
दरअसल इसके पूर्व अभी तक जितने भी एक्सपो आयोजित हुए उसमें बड़े उद्योग पर फोकस किया गया। चूंकि प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान की मंशा नए उद्योगों को लेकर है, इसके चलते अब छोटे-बड़े उद्योगों को लेकर भी प्रदेश में औद्योगिक विकास का रोडमेप तैयार किया गया है। ह्यइंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग एक्सपो-2023ö लघु एवं मध्यम उद्योगों से जुड़ी मेन्युफेक्चरिंग इकाइयां, सप्लायर्स आदि के लिए लाभदायक होगा। गृहणियों के लिए भी इस बार उद्योगों के लिए कई अवसर है। वे खुद के छोटे घरेलू उद्योग (कागज के गिलास, पापड़, मसाला आदि) से शुरूआत कर सकती हैं।
एक्सपो में शामिल होने वाले लोग उद्योगपति और शीर्ष हस्तियों से संवाद कर सकेंगे। इसमें इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में उद्योगों के लिए काफी अच्छी संभावनाएं हैं। एक्सपो में इस साल 300 स्टॉलों के माध्यम से इंजीनियरिंग एवं ऑटोमेशन, रोबोटिक प्रॉडक्ट्स, मशीनरी आदि का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनी में हेक्ल्स जेनेटिक्स, सिमेन्स, पॉलिकैब, एटलस आदि कंपनियों से जुड़े लोग शिरकत करेंगे। प्रदर्शनी में स्मारिका विमोचन कार्यक्रम भी होगा। प्रदर्शनी में विजिटर्स के लिए प्रवेश फ्री है ताकि अधिक से अधिक लोग प्रदर्शनी का अवलोकन कर नई तकनीकी की जानकारी लेकर अपने उद्योगों को आगे बढ़ा सके।